फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नरौरा बैराज से छोड़ा गया 17 हजार क्यूसेक से अधिक पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत। सोमवार सुबह से लगातार हो रही बारिश से नगर के तटीय इलाकों में पानी बढ़ने लगा है। यहां 35 गांव बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील हैं। सोमवार सुबह नरौरा बैराज से 17,283 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो बुधवार तक यहां पहुंच जाएगा। ऐसे में पानी बढ़ने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने आने वाले सात दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। बता दें कि अभी कछला पुल के नीचे लगे मीटर गेज पर पानी का स्तर 161 है, जो लगभग सामान्य है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद अगले हफ्ते तक बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। इससे बाढ़ खंड के अधिकारियों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्रामीण भी बाढ़ से बचने की तैयारियों में जुटे गए हैं।
गंगा किनारे के गांवों के लोग अपने जानवरों और अनाज के भंडार को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने में जुट गए हैं, वहीं राजस्व विभाग के अधिकारी भी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा में जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है, अभी स्थिति सामान्य है, फिर भी लोगों को गंगा किनारे न जाने की सलाह दी जा रही है। -उमेश चंद्रा, एक्सईएन बाढ़ खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें