फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: सिटी मजिस्ट्रेट के स्टेनो ने मांगी 50 हजार रुपये की रिश्वत, रामलीला कमेटी ने लगाया आरोप

Sat, 03 Oct 2026 06:07 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बदायूं में रामलीला कमेटी की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में मेला लगाने के लिए अनुमति मांगी गई। आरोप है कि सिटी मजिस्ट्रेट के स्टेनो की ओर एनओसी देने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की गई। कमेटी ने रुपये देने से मना कर दिया। इस पर उन्होंने झूले की अनुमति नहीं दी। कहा गया कि पीडब्ल्यूडी से झूले की अनुमति लाकर दें। वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि अनुमति पहले ही जारी कर दी गई थी। इस प्रकरण में डीएम ने एडीएम की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की है।

विज्ञापन


शहर के गांधी ग्राउंड में चार अक्तूबर से रामलीला मेला शुरू होगा। इसको लेकर रामलीला कमेटी की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। मेला कमेटी के पदाधिकारियों की ओर से नौ अगस्त को रामलीला मेला लगाने के लिए अनुमति की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक अनुमति नहीं दी गई है, जबकि मेला को लगाने के लिए महज एक दिन का समय बचा है। आरोप है कि सिटी मजिस्ट्रेट के स्टेनो की ओर से अनुमति देने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की गई हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट बोले- जांच कराई जाएगी 
कमेटी पदाधिकारियों ने इतने रुपये देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद में स्टेनो की ओर से झूले के लिए पीडब्ल्यूडी अनुमति लाने के लिए कहा। कमेटी पदाधिकारियों का कहना है कि मेला लगने में दिक्कत आ सकती है। सिटी मजिस्ट्रेट सुमित सिंह ने बताया कि स्टेनो पर रुपये मांगने का आरोप लगा है। इसकी जांच कराई जाएगी। रामलीला लगाने की अनुमति दे दी गई हैं। झूले की एनओसी मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अरविंद कांत ने बताया कि - सिटी मजिस्ट्रेट के स्टेनो की ओर से 50 हजार रुपये की डिमांड की गई है। उसको देने से मना कर दिया है। धर्म के कार्य में भी रुपये मांगे जा रहे हैं।

डीएम अवनीश राय ने बताया कि दोपहर में मामले में शिकायत मिली। स्टेनो पर लगे आरोपों की जांच कराने के लिए एडीएम ई की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की गई है। कमेटी में सिटी मजिस्ट्रेट भी शामिल किए हैं। जांच में आरोप सही पाए जाने पर कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें