फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कादरबाड़ी में खसरा से सगे भाई-बहन की मौत, दस बच्चों सहित 11 चपेट में आए

Sat, 03 Oct 2026 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। बदायूं-कासगंज सीमा पर बसे कादरबाड़ी गांव में खसरा की चपेट में आने से सगे भाई-बहन की मौत हो गई। नौ वर्षीय सैजान उर्फ तौतला की 23 सितंबर और इसके छह दिन बाद 29 सितंबर को उसकी छह वर्षीय छोटी बहन सबरीन की मौत हुई। जबकि दस बच्चों सहित 11 लोग चपेट में हैं। लगातार टीकाकरण होने के बावजूद गांव में खसरा फैलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

कादरबाड़ी गांव में करीब डेढ़ सप्ताह पहले से खसरा फैला हुआ है। जब नौ वर्षीय सैजान की मौत हुई तो इसकी सूचना ग्रामीणों ने कादरचौक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों को दी, लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद में 29 सितंबर को खसरे से पीड़ित दूसरे बच्चे की भी मौत हो गई। सूचना पर आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने गांव में लोगों की जांच की। खसरे के प्रारंभिक लक्षण मिलने पर पांच बच्चों के सैंपल लिए, जिनको जांच के लिए लैब भेजा। अभी गांव में 11 लोग इसकी चपेट में हैं। हालांकि पीड़ित बच्चों की संख्या अधिक बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, मरीजों का इलाज झोलाछाप के यहां पर करा रहे हैं। आशंका जताई कि समय रहते बीमार बच्चों की जांच और उपचार नहीं हुआ तो स्थिति और बिगड़ सकती है।

पांच बच्चों की जांच रिपोर्ट का इंतजार
- स्वास्थ्य विभाग ने पांच बच्चों के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। दो बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव में जुटी हैं। निगरानी और सभी बीमार बच्चों का इलाज कर दवा दी गई है।
विज्ञापन

-
वर्जन
- खसरा फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य टीम को गांव भेजा गया है। चपेट में आए बच्चों को दवा दी गई है। गांव में स्थिति नियंत्रण में है। दो बच्चों की मौत हुई, लेकिन गांव का वह हिस्सा कासगंज में आता है।
विज्ञापन

डॉ. विकास शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें