फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रोशनी से नहाया शहर... आज मनेगी दिवाली

Thu, 31 Oct 2024 02:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
छोटी दिवाली पर फुलझड़ी जलाते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। दिवाली पर झालरों की रोशनी से शहर जगमगा उठा। दीपों से सजाई गई रंगोली और झालरों से सजे घर हर तरफ रोशन हो उठे। वहीं, जिलेभर में आज बड़ी दिवाली मनाई जाएगी। पंडित ग्रीश शर्मा के अनुसार दिवाली का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रदोष व्यापिनी अमावस्या को मनाया जाता है। इस वर्ष अमावस्या 31 अक्टूबर 2024 को दिन में 3:53 बजे से प्रारंभ होकर 1 नवंबर 2024 को शाम 6:16 बजे समाप्त होगी। 31 अक्तूबर को शाम 7:03 बजे से 8:40 बजे तक अमावस्या का प्रदोष काल है। इस समय दीपावली का पूजन करना शुभ होगा।
विज्ञापन


बुधवार की शाम शहर छोटी दिवाली पर रोशनी में नहा गया। दिवाली को देखते हुए घर से लेकर बाजार व सरकारी कार्यालयों तक में झालरों से सजावट की गई थी। दिवाली को लेकर इस बार विद्युत विभाग भी ने भी पहले से ही व्यवस्था कर ली थी। मरम्मत का काम होने की वजह से कहीं पर कोई फाॅल्ट नहीं आया। दिन भर बिजली आई। रात में भी कोई कटौती नहीं हुई।

पुलिस लाइन के मैदान में जलाए गए 3100 दीप
बुधवार शाम को महिला व पुरुष पुलिसकर्मी पुलिस लाइन के मैदान में इकट्ठा हुए। यहां मैदान में 3100 दीपक जलाए गए। एक साथ 3100 दीपक जलने से पुलिस लाइन का मैदान जगमगा गया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई।

छोटी दिवाली पर फुलझड़ी जलाते बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें