बदायूं। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से बृहस्पतिवार को घोषित 10वीं (आईसीएसई) और 12वीं (आईएससी) परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें 10वीं में हुमाम आफताब जिला तो 12वीं में अनामिका मंडल टॉपर रहीं।
परिणाम घोषित होते ही विद्यालयों में खुशी का माहौल बन गया। सफल छात्रों को शिक्षकों व अभिभावकों ने शुभकामनाएं दीं।
डीपॉल स्कूल में 131 छात्र-छात्राएं 10वीं में पंजीकृत थे। सभी ने परीक्षा दी थी। इनमें से हुमाम आफताब ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। सारांश साहू ने 96.8 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा, हूरिया खान ने 95.8 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा काव्य असवाल ने 95.6 प्रतिशत अंक के साथ चौथा, विधान गुप्ता ने 94.2 प्रतिशत अंक के साथ पांचवा, नियति दीक्षित ने 93 व पूर्वी सक्सेना 93 प्रतिशत अंक के साथ छठा, विराज शर्मा ने 92.8 प्रतिशत अंक के साथ सातवां, प्रत्यक्ष राठौर ने 92.6 व सक्षम पटेल ने 92.6 प्रतिशत अंक के साथ आठवां, छवि गौर ने 92.2 प्रतिशत अंक के साथ नौवां और वैभव साहू ने 91.6 प्रतिशत अंक के साथ दसवां स्थान प्राप्त किया।
वहीं 12वीं कक्षा में 71 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। सभी ने परीक्षा दी। इनमें अनामिका ने 98.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मंडल में पहला स्थान हासिल किया। वहीं गरिमा सिंह ने 95.25 प्रतिशत के साथ दूसरे और जतिन कुमार ने 93.75 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
इसके अलावा रश्मि शर्मा ने 93 प्रतिशत अंक के साथ चौथा, रिधि सक्सेना ने 91.25 प्रतिशत अंक के साथ पांचवां, मृदुला के 90.75 व ध्रुव साहू ने 90.75 प्रतिशत अंक के साथ छठा, इशिका प्रकाश ने 90 प्रतिशत अंक के साथ सातवां, रिद्धि सपरा ने 89.5 प्रतिशत अंक के साथ आठवां, कृष्णा ने 88 प्रतिशत अंक के साथ नौवां और विशाखा ने 87.75 के साथ दसवां स्थान प्राप्त किया।
10 वीं का रिजल्ट
1. हुमाम आफताब 98 प्रतिशत
2.सारांश साहू 96.8 प्रतिशत
3.हुरिया खान 95.8 प्रतिशत
4. काव्य असवाल 95.6 प्रतिशत
5.विधान गुप्ता 94.2 प्रतिशत
6.नियति दीक्षित 93 प्रतिशत
6.पूर्वी सक्सेना 93 प्रतिशत
7.विराज शर्मा 92.8 प्रतिशत
8.प्रत्यक्ष राठौड़ 92.6 प्रतिशत
8.सक्षम पटेल 92.6 प्रतिशत
9.छवि गौर 92.2 प्रतिशत
10. वैभव साहू 91.6 प्रतिशत
12 वीं का रिजल्ट
1.अनामिका 98.25 प्रतिशत
2.गरिमा सिंह 95.25 प्रतिशत
3.जतिन कुमार 93.75 प्रतिशत
4.रश्मी शर्मा 93 प्रतिशत
5.रिधि सक्सेना 91.25 प्रतिशत
6. मृदुला 90.75 प्रतिशत
6. ध्रुव साहू 90.75 प्रतिशत
7.इशिका प्रकाश 90 प्रतिशत
8.रिद्धि सपरा 89.5 प्रतिशत
9.कृष्णा 88 प्रतिशत
10.विशाखा 87.75 प्रतिशत
डीपॉल स्कूल में 10 वीं व 12 वीं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं स्टाफ के साथ खुशी म