फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सीआईएससीई 12वीं की परीक्षाएं शुरू, 78 विद्यार्थियों ने दी अंग्रेजी की परीक्षा

विज्ञापन
परीक्षा केंद्र से आईएससी बोर्ड की परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो गईं। शहर में एक मात्र केंद्र डी पॉल स्कूल में परीक्षा हुई। पहले दिन 78 परीक्षार्थियों ने अंग्रेजी का पेपर दिया।
विज्ञापन

सीआईएससीई 12वीं की परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो गईं। परीक्षा दो बजे से पांच बजे तक कराई गई। सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। फादर सिबि कुरियन ने बताया कि छात्रों ने तीन घंटे का पेपर दिया। परीक्षा हाल में छात्रों की एंट्री अपराह्न 1:30 बजे शुरू हुई। नियमों के अनुसार 15 मिनट छात्रों को पेपर पढ़ने का समय दिया गया। सीसीटीवी के माध्यम से सभी की निगरानी की जाती रही।
उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को पहले ही बता दिया गया था कि परीक्षा शुरू होने के बाद आधे घंटे से अधिक देरी से पहुंचने वालों को परीक्षा नहीं देने दी जाएगी। प्रश्न पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय अलग से दिया गया है। उसी में ही प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन

वहीं अतिरिक्त उत्तर पुस्तिका पर अपनी यूनिक आईडी और इंडेक्स नंबर साफ शब्दों में दी गई जगह में भरने के साथ उत्तर पुस्तिका में शेष जगहों पर सवालों के उत्तर के अलावा और कुछ न लिखने के बारे में बता दिया गया है।

विद्यार्थी बोले- तैयारी के अनुसार ही आया पूरा पेपर

अंग्रेजी विषय की जिस तरह से तैयारी की उसी के हिसाब से पेपर भी आया। इसलिए इसे करने में ज्यादा मेहनत नहीं लगी। पूरा पेपर हल कर दिया। अच्छे नंबर आने की उम्मीद है। -वैष्णवी, छात्रा


पेपर हल करने के लिए तीन घंटे का समय था, लेकिन पेपर 2:30 घंटे में ही हल कर दिया। पेपर काफी आसान था। अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है। -नितेश वर्मा, छात्र

परीक्षा केंद्र से आईएससी बोर्ड की परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

परीक्षा केंद्र से आईएससी बोर्ड की परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें