फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से सामूहिक दुष्कर्म का मामलाः थाने के सामने बेहोश हुआ पिता तो पुलिस ने आरोपी धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। घास काटने गई एक किशोरी के साथ उसके ही गांव के एक युवक ने अगवा कर अपने तीन साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सुबह परिजनों ने तीन आरोपी युवकों को नशे की हालत में पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। उन्हीं युवकों ने बताया कि उनका चौथा दोस्त उसे चंड़ीगढ़ लेकर चला गया। इसके बाद परिजन उसे वहां से ले आए। किशोरी ने परिजनों को सामूहिक दुष्कर्म की बात बताई, जिसे सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। रविवार को अपनी फरियाद सुनाने गया किशोरी का पिता थाने के सामने ही बेहोश हो गया तो पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पीड़ित ग्रामीण के अनुसार उसके चार बेटे तथा दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी 16 साल की है, जो बुधवार को पशुओं का चारा लेने गई थी, जबकि वह तथा उसकी पत्नी खेत पर गेहूं भर रहे थे। इसी दौरान देवेंद्र ने उसकी पुत्री को पकड़ लिया। वहीं देवेंद्र के तीन साथी विकास , अजयपाल तथा सगरपाल वहां मिल गए और चारों ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया। आरोप है कि चारों ने रात भर उसकी बेटी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। शाम तक जब बेटी घर नहीं लौटी तो उन्हें चिंता हुई। उन्होंने रात भर उसे तलाशा, लेकिन उसका पता नहीं चला। अगले दिन गुरुवार को सुराग मिलने पर परिजनों ने विकास, अजय तथा सगरपाल को पकड़ लिया तथा पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। पिता का कहना है कि तीनों ने बताया कि देवेंद्र उसकी बेटी को चंडीगढ़ ले गया है। इसके बाद परिजन चंड़ीगढ़ पहुंचकर बेटी को किसी तरह ले आए। इसके बाद ग्रामीण ने चारों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। पिता का कहना है कि बेटी के मिलने के बाद उन्हें पता चला कि चारों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। इसके बाद वह पुलिस से मिला, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
रविवार को ग्रामीण अपनी पत्नी, बेटे तथा बेटी के साथ थाने के सामने पहुंच गया। फरियाद लगाते लगाते वह अचानक बेहोश हो गया, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। इसके बाद थाना पुलिस ने तत्काल किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शाम को पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें