-बदायूं में 189317 किसानों पर 51375.20 लाख रुपये का ऋण
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से लघु और सीमांत किसानों का एक लाख रुपये का फसली ऋण माफ किए जाने के निर्णय को लेकर प्रशासन और बैंको से जुड़े अधिकारियों ने सरकार के आदेश के अनुपालन पर मंथन शुरू कर दिया है। हालांकि अफसरों को शासनादेश जारी होने का इंतजार है। अफसरों का कहना है कि शासनादेश मिलने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी कि ऋण माफी का स्वरूप क्या है। वहीं, ऋण माफी को लेकर पूरे दिन किसानों में खुशी भरी प्रतिक्रिया रही। किसान बैंको से ऋण माफी पर जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन स्थिति साफ नहीं हो सकी।
जिले में सभी बैंकों से 189317 किसानों ने फसली ऋण हासिल किया है। इनमें से लघु और सीमांत किसानों को एक-एक लाख रुपये तक का ऋण माफी होने की उम्मीद है। इतने किसानों पर सभी बैंको का कुल 151375.20 लाख रुपये किसानों पर बकाया है। इसके लिए बैंकों और प्रशासन के अधिकारियों में मंथन शुरू हो गया है।
किस बैंक में कितने किसानों पर कितना कर्ज
बैंक किसान कर्ज
पीएनबी 47139 52420.99
एसबीआई 27455 31536.99
बीओबी 11006 194.32
ओबीसी 3249 5370
यूबीआई 1070 1731
बीओआई 119 252.93
सीबीआई 1114 906.8
सिंडिकेट बैंक 01 1.5
इंडियन बैंक 145 267.41
पंजाब एंड सिंड 39 78.81
आडीबीआई 357 212.13
विजया बैंक 288 463.13
केनरा बैंक 74 103.14
यूको बैंक 73 107.02
एसयूपीजीबी 56199 47241
डीसीबी 40623 9373.07
एक्सिस बैंक 60 288.87
आईसीआईसीआई 2 14.38
एचडीएफसी 304 811.71
नोट-- धनराशि लाख में
केबिनेट में फैसला हुआ है। इसके बाद प्रदेश सरकार की ओर से किसानों के त्रण माफी का शासनादेश जारी हो सकेगा। शासनादेश में ऋण माफी की विस्तृत जानकारी होगी, जब शासनादेश आएगा, उसके बाद शासन की मंशा के मुताबिक उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
-अनुराग रमन, लीड बैंक मैनेजर