छह सड़क बाजार की दुकान में सजी क्रिसमस ट्री व अन्य सासमान
बदायूं। क्रिसमस बृहस्पतिवार को मनाया जाएगी। उपहारों की बिक्री के लिए बाजार में दुकानें सजने से रौनक बढ़ गई है। पर्व की पूर्व संध्या पर सांता क्लाॅज के लाल कपड़ों, कैप, क्रिसमस-ट्री की बिक्री खुब हुई, जिससे दुकानदार भी उत्साहित हैं।
क्रिसमस ईसाई समाज 25 दिसंबर को धूमधाम से मनाता है। इससे पहले ही लोगों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। स्कूलों में क्रिसमस पर कार्यक्रम होते हैं। इसलिए बच्चों से लेकर बड़े तक ने सांता क्लाॅज की ड्रेस की खरीदारी की। साथ ही मोमबत्ती, गुब्बारे, रंग-बिरंगी झालरें भी खूब बिकीं।
छह सड़का बाजार में दुकानों पर क्रिसमस से संबंधित उत्पाद खरीदने वालों की भीड़ नजर आई। उपहार देने के लिए मिठाई, खिलौने, क्रिसमस ट्री आदि की मांग बढ़ी है। दुकानदार संजय ने बताया कि क्रिसमस को लेकर लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। सांता क्लॉज ड्रेस, कैप, दाढ़ी, क्रिसमस ट्री की अच्छी ब्रिकी हुई है।
बाजार में 200 से 300 रुपये तक बिक रही सांता क्लॉज ड्रेस
दुकानदार संजय ने बताया कि सांता क्लॉज की ड्रेस 200 से 300 रुपये तक में बिक रही है। कैप 30, दाढ़ी 30, क्रिसमस ट्री की कीमत 30 से 150 रुपये तक है। लोग अपनी पसंद के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं।
छह सड़क बाजार की दुकान में सजी क्रिसमस ट्री व अन्य सासमान