फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बस की चपेट में आकर चौकीदार की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
राजपाल यादव का फाइल फोटो।
विज्ञापन
उसावां। थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रूखाबाद हाईवे पर गांव रतेनगला मोड़ पर शनिवार सुबह सिकंदराबाद डिपो की रोडवेज बस की चपेट में आकर साइकिल सवार चौकीदार की मौत हो गई। आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ हाईवे पर दो बार जाम लगाया। इससे करीब ढाई घंटे तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। दातागंज के एसडीएम व सीओ ने परिजनों को समझाकर बुझाकर जाम को खुलवाया। चौकीदार का शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

हादसा उसावां थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रूखाबाद हाईवे पर गांव रतेनगला मोड़ के पास हुआ। गांव रतेनगला निवासी राजपाल यादव (52) पुत्र पौथन सिंह उसावां कस्बा स्थित एक पेट्रोल पंप पर चौकीदारी करते थे। शनिवार सुबह सात बजे वह ड्यूटी खत्म करके साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी बीच रतेनगला मोड़ के पास पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उनकी साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में राजपाल यादव की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया दिया। थोड़ी देर बाद ही परिजन आरोपी चालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर फिर से पुलिस से अड़ गए।
विज्ञापन

परिजनों ने जिला स्तरीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर फिर से हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलने पर एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह, सीओ दातागंज केके तिवारी व दो थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने परिजनों को सांत्वना देकर हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
एसडीएम व सीओ के समझाने के बाद परिजन हाईवे से हट गए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह ने बताया, बस को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

जाम से हाईवे के दोनों तरफ लगी वाहनों की कतार
चौकीदार की मौत से हाईवे पर दो बार जाम लगा। इससे ढाई घंटे तक हाईवे के दोनों ओर जाम की स्थिति बनी रही। इसके चलते हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। अधिकारियों के काफी समझाने के बाद परिजन शांत हुए। तब जाकर पुलिस को राहत मिली। पुलिस ने चौकीदार के बेटे सुधीर की तहरीर पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चौकीदार की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने बताया कि चौकीदार पर चार बेटियां व तीन बेटे हैं। सबसे छोटी बेटी आठ साल की है। बेटियों के करुण क्रंदन से हर मौजूद लोगों की आंखें भर आईं।

राजपाल यादव का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें