चॉकलेट डे पर अन्य दिनों की अपेक्षा बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। स्कूल कॉलेजों से लेकर घरों में भी बच्चों ने अपने दोस्तों और साथियों के साथ मां-बाप और भाई बहनों को भी चॉकलेट दीं। युवा वर्ग में चॉकलेट डे पर भी अन्य दिनों की तरह खुमार छाया रहा। गिफ्ट सेंटरों पर विभिन्न और आकर्षकों पैकों में बिकने वाली विभिन्न ब्रांडों की चॉकलेटों की बिक्री भी खूब हुई। वहीं डेयरी मिल्क, फाइव स्टार, किटकैट, पर्क, अमूल, हाइड एंड सीक, कैडबरी की बिक्री अधिक हुई।
सोशलसाइट्स पर भी चॉकलेट डे पर विश करने के साथ दिल के आकार वाली चॉकलेटों की फोटो भेजकर विश किया। साथ ही अपने अजीज दोस्तों, साथियों और प्रेमी-प्रेमिकाओं को चॉकलेट खिलाने का वायदा किया। वहीं कोचिंग सेंटरों, स्कूल, कॉलेजों और कंप्यूटर सेंटरों के साथ ही रेस्टोरेंट में भी अपने प्रियजनों को चॉकलेट खिलाकर चॉकलेट डे विश किया।