फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्र-छात्राओं समेत टीचर्स पुरस्कृत

Tue, 09 Feb 2016 08:03 PM IST
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को कॉलेज परिसर में वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुंवर राजेश कुमार सिंह और बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. आनंद प्रकाश शर्मा ने किया। कॉलेज की प्रबंधक जयश्री गोयल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रति देहात क्षेत्र में अभी और जागरुकता की आवश्यकता है। छात्राओं की ओर से पेश सांई बाबा की कव्वाली और होली गीत को दर्शकों ने जमकर सराहा। भ्रष्टाचार उन्मूलन विषय पर एक लघु नाटिका पेश की गई। समापन पर अतिथियों ने मेधावी छात्र और छात्राओं में अमन माहेश्वरी, साक्षी गोस्वामी और  विवेक कुमार को पुरस्कृत किया गया। शत प्रतिशत परीक्षाफल के लिए शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भी पुरस्कार पाया। इस मौके पर प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा, राममोहन शर्मा, डीएस त्यागी, रामप्रकाश शर्मा, तीश इंदवार, गिरीशचंद्र वार्ष्णेय, राजन मेंदीरत्ता, डॉ.संजय गुप्ता, चंद्रकला मिनोचा, संजीव आजाद, अवधेश वर्मा, प्रकाश माहेश्वरी, बंगाली बाबू आदि मौजूद थे। संचालन संजय कुमार गुप्ता और चंद्रशेखर शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें