फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को आज खिलाई  जाएगी कृमि निवारण दवा

Mon, 27 Feb 2017 11:35 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि दिवस पर परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली का सेवन कराया जाएगा। इसे लेकर  सोमवार को नगर संसाधन केंद्र पर परिषदीय विद्यालयों, मान्यता प्राप्त, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को नेशनल  हेल्थ मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षण दिया गया। 
विज्ञापन

मिशन के जिला प्रोजेक्ट मैनेजर अरविंद राणा ने बताया कि कृमि संक्रमण चक्र की रोकथाम के लिए यह  दवाई सभी बच्चों को देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि बच्चों में कृमि संक्रमण के प्रभाव तुरंत न दिखाई दें, लेकिन बच्चों के स्वास्थ्य शिक्षा एवं  संपूर्ण विकास को लंबे समय तक नुकसान पहुंचा सकता है। जिला समन्वयक एवीडेंस एक्शन नसीम खां ने कहा कि कृमि नियंत्रण की दवाई से बच्चों के संपूर्ण  शारीरिक और मानसिक विकास में मदद मिलती है। समन्वयक यूईआरसी सरवर अली कहा कि अध्यापक दवा को अपनी निगरानी में रखें और 28 फरवरी को दवा के सेवन से बाकी रहने वाले बच्चों के लिए चार मार्च को अभियान चलाकर दवा खिलवाएं। बैठक में सत्यप्रकाश, फिरोज,  राजेश मौर्य, वसीम खां, मजहर, सारिका, वीना शर्मा, इफ्तिखार अहमद, मुताहिर अली जिलानी, हसन आरजू, मुनव्वर आदि मौजूद रहे। वहीं दहगवां के बीआरसी केंद्र जरीफनगर पर भी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार, चंद्रकेश यादव, ओमेंद्र सिंह यादव, मुहम्मद मोहसिन, मीना कुमारी, मुकेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, इंद्रपाल, विनीत कुमार सिंह, रहीस अहमद, सुनील यादव, जितेंद्र यादव, सुदर्शन लाल सक्सेना, डॉ. राधा रानी, डॉ. प्रीति, मिस्वाउल हसन, संजीव कुमार सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें