फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सोमवती अमावस्या पर लगाई पुण्य की डुबकी

विज्ञापन
कछला घाट पर गंगा में स्नान करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : बिजली जाने के बाद मोबाइल की रोशनी में बोलते पावर ग्रिड कारपोरेशन के अध्यक्ष रामनरेश तिवारी। संवाद
विज्ञापन
कछला। सोमवती अमावस्या पर हजारों लोगों ने भागीरथी गंगा घाट पर पुण्य की डुबकी लगाई। अमावस्या पर पितरों को गंगा में तिल-जौ-चावल और दूध आदि से तर्पण की भी परंपरा है। सुबह से ही लोग घाट के दोनों ओर स्नान के लिए पहुंच गए। महिलाएं और बच्चें भी भारी संख्या में पहुंचे।
विज्ञापन

हर-हर महादेव, हर- हर गंगे की गूंज के साथ श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। तिल, जौ, चावल और दूध अर्पित कर पितरों को तर्पण दिया। गंगा स्नान के साथ तमाम श्रद्धालुओं ने अनुष्ठान, हवन-पूजन, कथा आदि का आयोजन किया। पुरोहितों को दान-दक्षिणा दी। गंगा मैया को साड़ी चढ़ाने की परंपराएं भी निभाई गईं। गरीबों और कुष्ठ रोगियों को राशन और पैसों का दान दिया। दिनभर गंगा किनारे श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। स्नान करने आए लोगों ने खरीदारी भी की। बच्चों के खिलौने, बांसुरी, डमरू आदि की खरीदारी की। महिलाओं ने श्रृंगार के सामान खरीदे।


प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था
गंगा में अबतक डूबने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। गंगा स्नान के लिए कई जिलों और प्रांतों से लोग यहां आते हैं। पुलिस और प्रशासन की ओर से इस पर्व को हल्के में ले लिया गया। कोई प्रशासनिक व्यवस्था गंगा घाट पर नहीं दिखी।
विज्ञापन



कुछ ने मना ली तो कुछ आज मनाएंगे अमावस्या
पंडित विजय शास्त्री और अन्य ज्योतिषियों के अनुसार सोमवती अमावस्या सोमवार को दोपहर 12:12 बजे शुरू हुई। यह मंगलवार की सुबह 8:32 बजे तक रहेगी। चूंकि गंगा स्नान का समय सुबह का होता है। इसलिए मंगलवार को भी स्नान करने वालों की भीड़ रहेगी। तमाम लोगों ने सोमवार को ही अमावस्या का पर्व मना लिया।

कछला घाट पर गंगा में स्नान करते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : बिजली जाने के बाद मोबाइल की रोशनी में बोलते पावर ग्रिड कारपोरेशन के अध्यक्ष रामनरेश तिवारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें