फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मौजूद बच्चे। स्रोत विद्यालय
बदायूं। मदर एथीना स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कक्षा प्लेग्रुप से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का विषय स्वतंत्रता सेनानी रहा। इसमें बच्चों ने महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, लोकमान्य तिलक, चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और रानी लक्ष्मीबाई समेत विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों का रूप धारण किया।
बच्चों की वेशभूषा और प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय का सभागार रानी लक्ष्मीबाई की हुंकार और भगत सिंह के ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा। इसके बाद विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में प्रभात फेरी निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होते हैं। संवाद