संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। नए शैक्षिक सत्र में अभिभावकों ने बच्चों के लिए स्कूल भेजने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाजार में बच्चों के लिए तरह-तरह के कार्टून बैग, टैडीवियर, ट्रॉली बैग बच्चों को काफी पसंद आ रहे हैं।
एक अप्रैल से स्कूलों में नए सत्र के एडमिशन शुरू हो गए हैं। ऐसे में अभिभावक बच्चों के एडमिशन कराने के साथ ही बच्चों के लिए स्कूल बैग खरीदने बाजार में पहुंच रहे हैं। दुकानदार रजत अनेजा ने बताया कि बच्चों की डिमांड को देखते हुए कई तरह के बैग दुकान पर उपलब्ध हैं। इसका स्टॉक एक माह पहले ही मंगा लिया था।
दुकानदार ने बताया कि छोटे बच्चे टैडीवियर वाले बैग का पसंद कर रहें हैं। बड़े बच्चे को ज्यादा जेब वाले बैग पसंद आ रहे हैं। इसके साथ ही कुछ बच्चे डोरेमोन, छोटा भीम व अन्य कार्टून वाले बैग को पसंद रहे हैं। कुछ अभिभावक अपने बच्चों के लिए ट्रॉली वाले स्कूल बैग खरीद रहे हैं। ट्राॅली बैग बच्चों के कंधों पर बोझ नहीं पड़ता है और वह खेल- खेल में बैग को चलाते रहते हैं। दुकानदारों के मुताबिक बैग पर भी महंगाई की मार देखने को मिल रही है। इसके कारण बैग पर भी 10 फीसदी तक रुपये बढ़ गए हैं।