फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ई-रिक्शा की चपेट में आकर बच्चे की मौत, चालक भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर। क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर में शुक्रवार शाम घर के सामने सड़क पर खेल रहे पांच वर्षीय मासूम की ई-रिक्शा की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ई-रिक्शा लेकर भाग गया।
विज्ञापन

गांव मोहम्मदपुर निवासी कप्तान ने बताया कि उसका पांच वर्षीय बेटा ऋषि शुक्रवार शाम करीब साढ़े 7 बजे अपने घर के सामने सड़क पर खेल रहा था। इसी दौरान बिनावर की ओर से ददमई की तरफ जा रहे सवारियों से भरे ई-रिक्शा ने उसके बेटे को अपनी चपेट में ले लिया। ई-रिक्शा की चपेट में आने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। इस बीच चालक ई-रिक्शा लेकर ददमई की ओर भाग गया।
परिजन आनन-फानन में बच्चे को निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि मृतक बच्चे के शव की पंचनामा की कार्रवाई की गई है। तहरीर मिलने पर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें