फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संदिग्ध परिस्थितियों में बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। कोतवाली क्षेत्र में गंगा महावा बांध पर शरण लिए एक बाढ़ पीड़ित परिवार के बालक की झोंपड़ी में सोने के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव वीर सहाय नगला निवासी राजाराम ने बताया कि गांव में बाढ़ का पानी भरा होने के कारण उनका परिवार अन्य ग्रामीणों की तरह गंगा महावा बांध पर झोंपड़ी डालकर रह रहा है। शनिवार को वह अपनी पत्नी को दवा दिलाने सहसवान आया था। उनका बेटा संजीव (6) बांध पर बनी झोंपड़ी के छप्पर में सो रहा था। जब राजाराम शाम को अपनी पत्नी को दवा दिला कर वापस घर पहुंचे तो उनका बेटा संजीव झोंपड़ी में मृत पड़ा था। मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। कयास लगाए जा रहे हैं कि बालक की मौत सर्पदंश या बीमारी से हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें