फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मझिया में बुखार से बालक की मौत

विज्ञापन
गोलू उर्फ यश बाबू
विज्ञापन
सिलहरी। ब्लॉक जगत क्षेत्र की ग्राम पंचायत मझिया में बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। मंगलवार को बुखार से पीड़ित 12 वर्षीय गोलू उर्फ यश बाबू की मौत हो गई। ग्रामीणों का दावा है कि गांव में बीते 15 दिनों के भीतर बुखार से पांच लोगों की जान जा चुकी है। लगातार हो रही मौतों के बावजूद ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग पर बीमारी की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मझिया गांव अरविंद की बेटी प्रिया सागर(4), संजीव की बेटी निशा (11), नेत्रपाल (60), भगवान (50) की मौत हो चुकी है। वहीं, अवनेश का बेटा गोलू उर्फ यश बाबू शहर के एचपी इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा छह में पढ़ रहा था। तीन-चार दिन से उसको बुखार आ रहा था। प्राइवेट डॉक्टर से उसका उपचार चल रहा था। तबीयत ज्यादा खराब होने पर सोमवार को परिजन उसे बरेली ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
गांव में बीमारी के साथ सफाई व्यवस्था की बदहाली भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, करीब एक माह से सफाई कर्मचारी गांव में नहीं पहुंचा है। गलियों में जगह-जगह गंदगी जमा है, जबकि तालाब में भी कचरा और गंदगी फैली हुई है। ग्रामीण सोनू, रमेश, महेश आदि का कहना है कि इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। रात में मच्छरों के कारण घरों में रहना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमओ डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि गांव में शिविर लगाया जाएगा, जो भी बुखार से पीड़ित मिलेंगे उनको दवाइयों का वितरण किया जाएगा।

हासिमपुर में एक व्यक्ति मिला डेंगू पॉजिटिव
दातागंज। गांव हासिमपुर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाया गया। इसमें डॉ. तौसिक, डॉ. अनिल, डॉ. राबिया की टीम ने गांव में 40 लोगों की जांच कर उन्हें दवा दी। वहीं किट की जांच में रामकुमार डेंगू पॉजिटिव पाए गए। अब उनकी एलाइजा जांच कराई जाएगी। वहीं टीम ने गांव में मलेरिया विभाग की ओर से घरों का सर्वे किया गया। इसमें जगदीश, लालाराम, आरती, राजू के यहां पर लार्वा पॉजिटिव मिला। इसको नष्ट कराया गया और एंटी लार्वा दवा का गांव में छिड़काव कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें