फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू, शिक्षकों को मिले कार्ड

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में ​शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। उच्च शिक्षा विभाग की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का जनपद स्तरीय शुभारंभ रविवार को कलक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेई सभागार में हुआ। इस दौरान आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अपराह्न एक बजे आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। समारोह में सरकारी, सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने योजना का महत्व बताते हुए कहा कि इससे शिक्षकों और उनके परिजनों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी। साथ ही डेढ़ करोड़ रुपये तक का बीमा सुरक्षा कवच भी उपलब्ध होगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। समारोह में विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्यों और शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित कर कैशलेस कार्ड प्रदान किए गए। कार्यक्रम में शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें