बदायूं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद रविवार को प्राइवेट बस स्टैंड पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मिठाई बांटकर खुशी जताई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह और महासचिव मोरपाल प्रजापति ने संयुक्त रूप से किया।
पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लोकतंत्र की जीत है। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोरपाल प्रजापति ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों, युवाओं और महिलाओं पर हुए लाठीचार्ज के बाद यह इस्तीफा आया है। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने किया। इस दौरान वीरपाल सिंह यादव, रमेश कुमार, श्याम कुमार सिंह, प्रेमपाल, धर्मेंद्र कुमार, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
दातागंज में कांग्रेस ने निकाला विजय जुलूस
बदायूं। दिल्ली के जंतर-मंतर और देशभर में चले छात्र युवा आंदोलन के दबाव में शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेसियों ने रविवार को दातागंज में विजय जुलूस निकाला। कलोरा रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय से तहसील तक निकले जुलूस में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाईं और छात्रों को बधाई दी।
जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के विरोध में एक माह से चला आंदोलन कामयाब हुआ। उन्होंने 20 जुलाई को संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज के लिए प्रधानमंत्री मोदी से देश से माफी मांगने की मांग की। जुलूस में धर्मेंद्र कश्यप, सत्यम यादव, बिजनेश यादव, सीमा कश्यप समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। संवाद
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्राइवेट बस स्टैंड कांग्रेस पदाधिका