हर दिन निगरानी और रिपोर्ट देने के निर्देश
गंगा किनारे चंदनपुर-हुसैनपुर बांध पर पहुंचे बाढ़ खंड के चीफ इंजीनियर (स्तर-1 रुहेलखंड) अजय कुमार सिंह ने बाढ़ बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। स्थानीय इंजीनियरों को निर्देश दिए कि वे लगातार बांधों की स्थिति पर नजर रखें और इनके हालातों से अवगत कराते रहें। उनके साथ बाढ़ कार्य क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार गुप्ता भी रहे।
बांधों पर पिछले दिनों हुए अनुरक्षण कार्यों के बारे में भी चीफ इंजीनियर ने पूछताछ की। बाढ़ की आशंका के मद्देनजर उन स्थानों के बारे में भी जानकारी ली, जहां बाढ़ का अधिक खतरा रहता है। उन्होंने गंगा के जलस्तर और बांधों की जानकारी रखने के कड़े निर्देश देते हुए कहा कि कहीं भी किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। बाढ़ की संभावनाओं को गंभीरता से लिया जाए और अपनी पूरी तैयारी रखी जाए। इस मौके पर बाढ़ खंड के एक्सईएन एके वर्मा, एई रवींद्र कुमार सिंह, जेई दिलशाद हुसैन भी मौजूद रहे।