फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: कछला घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने किया व्रत का पारण, छठ महापर्व का समापन

Mon, 16 Nov 2026 12:37 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के कछला घाट पर सोमवार सुबह आस्था का सैलाब उमड़ा। व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया। इसी के साथ छठ महापर्व का समापन हो गया।    
विज्ञापन
छठ पूजा करतीं व्रती महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ। बदायूं जिले के कछला घाट पर तड़के चार पांच से ही श्रद्धालुओं पहुंच गए। व्रती महिलाओं ने 36 घंटे निर्जला व्रत रखकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया। इस दौरान पूरा घाट छठी मैया के गीतों और जयकारों से गूंज उठा।

विज्ञापन




इससे पहले रविवार शाम को व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया था। इसके बाद सभी महिलाएं रातभर कछला में ही रहीं और भजन-कीर्तन करती रहीं। सोमवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त में ही महिलाएं अपने परिवार के साथ घाट पर पहुंच गईं। उन्होंने बांस के सूप में ठेकुआ, फल, गन्ना, नारियल और अन्य पूजा सामग्री सजाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। 
विज्ञापन


व्रती महिलाओं ने गंगा नदी के जल में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना की। इस दौरान शहर के कई परिवार भी कछला घाट पर पहुंचे। वहीं कछला के कुष्ठ आश्रम में रह रही करीब एक दर्जन महिलाओं ने भी पूरे विधि-विधान से पूजा कर अर्घ्य दिया। 

Trending Videos
विज्ञापन

सूर्य की उपासना की - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घाट पर तैनात रही पुलिस  
आश्रम की महिलाओं के लिए स्थानीय लोगों ने पूजा सामग्री और प्रसाद की व्यवस्था की थी। उनकी आस्था और भक्ति को देखकर सभी भावुक हो गए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। नगर पंचायत की ओर से घाट पर सफाई, रोशनी और पेयजल के इंतजाम किए गए थे। गोताखोर भी तैनात किए गए थे ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। 

राजेश्वरी ने बताया कि छठ का व्रत बेहद कठिन होता है, लेकिन छठी मैया की कृपा से यह पूरा हो जाता है। यह पर्व शुद्धता, संयम और आस्था का प्रतीक है। अर्घ्य के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को प्रसाद बांटा और गले मिलकर शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें