फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नहाय खाय के साथ आज से शुरू होगी छठ पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत शुक्रवार को नहाय खाय के साथ हो जाएगी। जिले में रह रहे पूर्वांचल के परिवारों में छठ पूजा पूरे विधि विधान से की जाती है। इसके लिए महिलाओं ने कई दिन पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थीं। आज नहाय खाय के साथ व्रती महिलाएं व्रत का संकल्प लेंगी।
विज्ञापन


जिले में नहाय खाय के दिन व्रती महिलाएं सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करेंगी। फिर अरवा चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी का प्रसाद ग्रहण करेंगी। घर की साफ-सफाई के साथ ही पूजा की सामग्री जुटाने का काम भी अंतिम चरण में है। शुक्रवार को बाजार से छठ पूजा से जुड़ी सामग्री की खरीदारी की जाएगी।
शनिवार को छठ पूजा का दूसरा दिन खरना होगा, जिसमें व्रती महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखकर शाम को खीर-रोटी का प्रसाद ग्रहण करेंगी। इसके बाद 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा। रविवार को तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। सोमवार को चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पर्व का समापन होगा।
विज्ञापन

जिले में रह रहे परिवारों की संख्या कम होने की वजह से शहर में कोई स्थायी घाट नहीं बना है, इसलिए सभी महिलाएं कछला घाट पर जाकर अर्घ्य देती हैं। नेकपुर निवासी सुनील ने बताया कि व्रती महिलाएं छठ मइया से परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करती हैं। इस पर्व में स्वच्छता और नियमों का विशेष ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें