फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ छठ महापर्व

विज्ञापन
छठ महापर्व पर पूजा करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। छठ पूजा मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा और उल्लास के माहौल में संपन्न हो गया। कछला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि, निरोगी जीवन की मंगलकामना की।
विज्ञापन

तड़के से ही श्रद्धालुओं की भीड़ घाटों पर जुटने लगी थी। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजे थालों में ठेकुआ, फल, गन्ना और नारियल सहित पूजा सामग्री लेकर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। घाट पर “छठ मइया के जयकारे” गूंजे। व्रती महिलाओं ने पूरी निष्ठा और भक्ति के साथ जल में खड़े होकर सूर्यदेव की आराधना कर परिवार की खुशहाली की कामना की।
पूरे माहौल में भक्ति, अनुशासन और सामूहिक सहयोग का अद्भुत संगम देखने को मिला। महिलाओं के साथ पुरुषों और बच्चों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। अर्घ्य के बाद व्रतियों ने पारण कर पूजा का समापन किया और लोगों को प्रसाद का वितरण किया। इस मौके पर राजेश्वरी देवी, चंद्रकला, वीना पंडित, अंकित, जितेंद्र, ज्योति सिंह, रश्मि रावत, प्रियंका विश्वास, सोनी माहेश्वरी और कीर्ति सक्सेना मौजूद रहीं।

छठ महापर्व पर पूजा करती महिलाएं। संवाद

छठ महापर्व पर पूजा करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें