बदायूं/म्याऊं। जिला अस्पताल में पैर की जगह सीने का एक्सरे थमा दिया गया।
कस्बा निवासी रामकिशन के पैर में चोट लगने के बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने पैर का एक्सरे कराया। अस्पताल कर्मियों ने उनको पैर की बजाय सीने का एक्सरे दे दिया। डॉक्टर को दिखाने के दौरान जब एक्सरे देखा गया तो लापरवाही सामने आई।
पीड़ित ने बताया कि अस्पताल कर्मचारियों की लापरवाही के कारण उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी। दोबारा एक्सरे कराने में समय और रुपये दोनों बर्बाद हुए। रामकिशन का कहना है कि जिला अस्पताल जैसे बड़े स्वास्थ्य केंद्र में इस प्रकार की लापरवाही मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने के समान है। उन्हाेंने स्वास्थ्य विभाग से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीएमएम डॉ. अमित वार्ष्णेय ने बताया कि ऐसी कोई शिकायत उन्हें नहीं मिली है। इस मामले की जांच की जाएगी।