फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में दूल्हे के गले से चेन गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शादी समारोह के दौरान दूल्हे के गले से सोने की चेन गायब हो गई। दूल्हे का आरोप है कि पट्टा पहनाने के दौरान उसकी चेन नाई ने गायब कर दी। उसकी पिता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह मामला कुंवरगांव कस्बे का है। यहां के रहने वाले अजय साहू पुत्र पूरनलाल साहू की 16 जनवरी को शहर के एक लॉन में शादी थी। अजय का आरोप है कि शादी समारोह के दौरान सुबह को पट्टा डालने के दौरान उनके गले में पड़ी सोने की चेन नाई ने किसी तरह चोरी कर ली। उन्हें इसकी जानकारी बारात लौटने के बाद घर पहुंचने पर हुई। उन्होंने शक के आधार पर नाई ने चेन मांगी। उसने पहले तो लौटाने का वायदा किया, लेकिन चेन नहीं दी नहीं। बुधवार को अजय के पिता पूरनलाल ने कुंवरगांव थाने जाकर तहरीर दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें