फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रेलवे ट्रैक की मरम्मत के लिए पूरी रात बंद रहा छतुइया फाटक

विज्ञापन
उझानी में रेलवे ट्रैक की मरम्मत को बंद किया गया छतुइया फाटक। संवाद
विज्ञापन
उझानी। छतुइया रेल फाटक पर रेलवे ट्रैक की मरम्मत कार्य के दौरान बरेली- मथुरा हाईवे पर वितरोई से उझानी के बीच वाहनों का आवागमन पूरी रात बंद रहा। इस दौरान वाहनों की वाया मुजरिया होकर आवाजाही रही।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के बरेली-कासगंज रेलवे लाइन स्थित छतुइया फाटक पर ट्रैक की मरम्मत का काम बृहस्पतिवार शाम सात बजे शुरू होना था। तकनीकी कारणों से निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे बाद काम शुरू हो पाया। सेक्शन इंजीनियर सुमित कुमार शेखर के साथ विशेषज्ञ कर्मियों ने निरीक्षण के बाद फाटक बंद करवा दिया। फाटक बंद होते ही बरेली- मथुरा हाईवे पर फाटक के रास्ते वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गया।
सड़क मार्ग के वाहनों को कासगंज की तरफ से वितरोई मोड़ होकर मुजरिया से उझानी तो बदायूं से कासगंज जाने वाले वाहन उझानी आंबेडकर चौराहे से मुजरिया होकर वितरोई के रास्ते कछला पहुंचे। इस दौरान आरपीएफ और पुलिस कर्मी रेलवे फाटक पर तैनात रहे। इस बीच, जानकारी के अभाव में छोटे वाहन फाटक तक आ गए। उन्हें लौटाकर वैकल्पिक रास्ते से होकर निकाला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें