बदायूं। मुकदमा झूठा बताकर जहर खाने वाले दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर ली है। विधिक राय के लिए चार्जशीट भेजी जाएगी। सोमवार को आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया जाएगा।
उघैती थाना क्षेत्र की एक महिला ने 10 सितंबर को पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि उसकी 15 वर्षीय बेटी नौ सितंबर को घास लेने खेत पर गई थी। आरोप है कि गांव के ही जितेश गुप्ता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी जितेश खुद को कार्रवाई से बचाने के लिए पिछले दिनों कीटनाशक खाकर डीएम कार्यालय पहुंच गया। वह खुद को निर्दोंष बता रहा था। डीएम कार्यालय में उसकी हालत बिगड़ी तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया था। उघैती पुलिस ने दुष्कर्म की घटना से संबंधित सभी साक्ष्य संकलन करते हुए विवेचना पूरी कर ली है। विधिक राय के बाद सोमवार को आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया जाएगा।