फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शशिकांत-सूर्यकांत सहित अन्य आरोपियों के विरुद्ध तीन मामलों में चार्जशीट दाखिल

Thu, 10 Sep 2026 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड कंपनी के संचालक सगे भाइयों शशिकांत मौर्य, सूर्यकांत मौर्य सहित अन्य आरोपियों के विरुद्ध जनपद में दर्ज पांच केसों में से तीन मामलों में पुलिस ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है। शेष दो मामलों में भी पुलिस ने विवेचना तेज कर दी है। जल्द इन मामलों में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

कोतवाली थाना पुलिस और गौतमबुद्धनगर एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई के बाद आरोपी सगे भाइयों को लखनऊ के आलमबाग स्थित एक फ्लैट से गिरफ्तार किया था। दोनों की गिरफ्तारी जुलाई में कोतवाली में आशू बंसल की ओर से दर्ज एफआईआर में की गई।
कोतवाली में दर्ज वर्ष 2025 में अधिवक्ता अरविंद पाल सिंह परमार, अशद अहमद खान और पवन कुमार गुप्ता की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पुलिस ने विवेचना पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिए हैं। वहीं, वर्ष 2025 में अधिवक्ता पवन कुमार गुप्ता और जुलाई माह में आशू बंसल की ओर से दर्ज एफआईआर में अभी विवेचना की जा रही है। एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि दोनों मामलों में विवेचना जल्द पूरी करा कर आरोप पत्र को न्यायालय में दाखिल कराया जाएगा। तीन मामलों में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।
विज्ञापन

-
अधिवक्ता की ओर से आरोपियों की बेल का प्रार्थना पत्र न्यायालय में लगाया, हंगामा
अधिवक्ता रोहित सक्सेना ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने दोनों सगे भाइयों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा था। इसके बाद बुधवार को किसी अधिवक्ता की ओर से न्यायालय में बेल का प्रार्थना पत्र दाखिल कर दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं को पता चलने पर सभी अधिवक्ता एकत्र हो गए। हंगामा होने के बाद अधिवक्ता की ओर से न्यायालय में दाखिल बेल के प्रार्थना पत्र को वापस लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें