फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: समझौते के नाम पर बुलाई पंचायत में चलीं लाठियां, तीन लोग घायल

Thu, 10 Sep 2026 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। घरेलू हिंसा का विवाद सुलझाने को लेकर हुई पंचायत में एक पक्ष के लोगों ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से घायल लोगों में से एक ने फोन कर पुलिस को बुला लिया। वहीं, पुलिस को आता देख आरोपी पंचायत छोड़ भाग गए। पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव सरौता की है। उसहैत में वार्ड नंबर दो निवासी सुखराम ने पुलिस को बताया कि उनके बेटों का ससुराल पक्ष के लोगों से घरेलू हिंसा को लेकर विवाद चल रहा है। दो दिन पहले सरौता निवासी शंकरलाल और उसके परिजनों ने सुखराम और उनके परिजनों को यह कर बुला लिया कि पंचायत होनी है।
दोनों पक्ष के लोग पंचों की मौजूदगी में विवाद सुलझा लेंगे। आरोप है कि शंकरलाल पक्ष के लोग पहले से ही झगड़ा करने की योजना बना चुके थे। उन्होंने कासगंज जिले से अपने रिश्तेदारों को भी पंचायत में बुला रखा था।
विज्ञापन

पंचायत में किसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ी तो आरोपी पक्ष के लोगों ने सुखराम, उनके बेटे अनिल और भाई किशनलाल पर हमला कर दिया। तीनों की लाठी- डंडों से पिटाई की गई। सुखराम ने फोन कर पुलिस कर्मियों को भी मौके पर बुला लिया। पुलिस कर्मियों को देखते ही आरोपी पक्ष के लोग पंचायत छोड़कर भाग गए।
पुलिस ने सुखराम की ओर से सरौता निवासी शंकरलाल, उसके भाई अंकरपाल, सूरजपाल, प्रेमपाल, कासगंज जिले के सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव न्योली निवासी वीरेश, मुकेश, सत्येंद्र, तरुण, परवेश और दिवारीलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें