फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गल्ला व्यापारी के बेटे को गोली मारने वाले तीन आरोपियों पर चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गल्ला व्यापारी के बेटे को गोली मारने वाले उसके ही तीन दोस्तों के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है।
विज्ञापन

दातागंज थाना क्षेत्र के कस्बा व मोहल्ला बुधबाजार निवासी युवक कुनाल उर्फ सूर्यांस पुत्र सुनील को उसके ही दोस्तों ने तीन अक्तूबर देर शाम को गोली मार दी थी। पुलिस ने मोहल्ले के ही रहने वाले प्रियांशु वर्मा और दो नाबालिग दोस्तों को कोर्ट में पेश कर चार अक्तूबर को जेल भेजा था। विवेचक ने विवेचना समाप्त करते हुए घटना से संबंधित सभी साक्ष्य संकलन करते हुए चार्जशीट दाखिल की है। अब मामला कोर्ट में चलेगा।


कस्बा दातागंज निवासी कुनाल को उसके तीन दोस्त तीन अक्तूबर की शाम घर से बुलाकर ले गए। चारों लोग कस्बे के बाहर एक बाग में बैठकर बात कर रहे थे। चारों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान उसके नाबालिग दोस्त ने तमंचा निकाला और कुणाल को गोली मार दी। गोली उसकी जांघ में लगी।
विज्ञापन

गोली मारने के बाद तीनों भाग गए। पुलिस ने प्रियांशु वर्मा और दो नाबालिग दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की, लेकिन रात में तीनों घर में नहीं मिले। शनिवार की सुबह पुलिस ने आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। विवेचक ने विवेचना शुरू की। घटना से संबंधित सभी साक्ष्य संकलन करते हुए तीनों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में दाखिल कर दी है।
विज्ञापन


प्रेम प्रसंग को लेकर दोस्तों में ठनी रार
बताया गया है कि कुनाल का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी को लेकर तीनों दोस्त उससे अंदरखाने रंजिश मानने लगे। तीनों ने योजना बनाकर उसको रास्ते से हटाने की योजना बनाई। गनीमत रही कि कुनाल की जान बच गई। इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई ने बताया कि तीनों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई। पैरावी कर आरोपियों को जल्द ही सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें