फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शादी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले प्रधान समेत तीन पर चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। निकाह का झांसा देकर मौसमपुर गांव के प्रधान व सगे भाइयों समेत तीन लोगों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। तहरीर के आधार पर मूसाझाग पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। विवेचक ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विवेचक ने घटना से संबंधित सभी साक्ष्य संकलन करते हुए चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एसएसपी से मौसमपुर के प्रधान शफीक और उसके दो सगे भाई तालिब व खालिद के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की थी। उसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ। उसने आरोप लगाया था कि उसके घर के पड़ोस में एक अस्पताल है। वहां तीन साल पहले उसकी मुलाकात मौसमपुर के तालिब से हुई। दोनों में नजदीकियां बढ़ गई। तालिब ने निकाह का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। जब भी शादी की बात करती वह टाल देता था। इस दाैरान कई बार उसके साथ संबंध बनाए गए। इसी दौरान तालिब के भाई खालिद ने उसके संबंध को उजागर करने की धमकी दी और जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता का आरोप है 25 जुलाई की रात नौ बजे तालिब व खालिद उसे निकाह का झांसा देकर अपने दोस्त शफीक के घर मौसमपुर ले गए। शरीफ गांव का प्रधान था। जहां तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 26 जुलाई की तड़के आरोपी उसे बेहोशी की हालत में रास्ते में छोड़कर भाग गए। इस मामले में पुलिस ने घटना से संबंधित सभी साक्ष्य संकलन करते हुए चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें