फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हत्यारोपी शौर्य के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने 15 जून को एमकॉम के छात्र कर्तव्य पटेल की हुई हत्या के मामले में हत्यारोपी शौर्य के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। हत्याकांड की विवेचना इंस्पेक्टर सिविल लाइंस मनोज कुमार ने की है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के गांव बदरपुर निवासी कर्तव्य पटेल (24) एमकॉम का छात्र था। वह 15 जून की सुबह डीएम रोड पर टहलने निकला। तभी पीठ में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। कर्तव्य पटेल के भाई हिमांशु पटेल ने डीएम रोड निवासी शौर्य ठाकुर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।
वहीं, परिजनों ने एक नेता पर हत्यारोपी की मदद करने का आरोप लगाया। परिजनों ने शहर में कैंडल मार्च निकालकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद बैकफुट पर आई पुलिस ने अगले दिन ही घौंचा मोड़ के पास से शौर्य ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा भी बरामद किया।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि वारदात के समय वह अपने कुत्ते को डीएम रोड पर टहलाने निकला था। इसी दौरान उत्कर्ष मिश्रा अपने दोस्तों कर्तव्य पटेल, अजय पटेल व रजत यादव के साथ दो बाइकों से आया। इन युवकों से उसकी बहस हुई। इससे उसे लगा कि वे लोग उसकी हत्या के इरादे से आए है। इससे वह घर से तमंचा निकाल लाया और उसने दो फायर किए। जिसमें एक गोली कर्तव्य पटेल की पीठ में लग गई।
हत्याकांड की विवेचना इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने की। पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ अहम साक्ष्य संकलित किए। एक महीने चली विवेचना के बाद पुलिस ने शौर्य ठाकुर के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी।


कर्तव्य हत्याकांड में हत्यारोपी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में कई अहम साक्ष्यों के साथ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, गवाह व परिजनों के बयानों को आधार बनाया गया है।
विज्ञापन

-रजनीश उपाध्याय, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें