फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे, वाह सपा दिग्गजों के यहां छापे में सब ओके!

Sat, 21 Feb 2015 12:32 AM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिजली चोरी रोकने को चलाए जा रहे अभियान के तहत बिजली विभाग ने शुक्रवार को 46 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने विधान परिषद सदस्य व सपा जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव और उनके समधी सहसवान के सपा विधायक ओमकार सिंह यादव के घर छापा मारकर चेकिंग की गई। बिजली अधिकारियों के मुताबिक सपा नेताओं के घर में लोड, मीटर मानक के अनुरूप पाया गया। हालांकि लोगों का कहना है कि सपा नेताओं के घरों में बिजली सप्लाई के लिए विभाग ने अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगा रखे हैं। इसके अलावा अशोका अस्पताल का घरेलू कनेक्शन पर पांच से 10 और वाणिज्यिक कनेक्शन पर 15 से 20, जैन अस्पताल के घरेलू कनेक्शन पर सात किलो वाट अधिभार पाए जाने पर अधिभार बढ़ाया गया। अधिभार के हिसास से राजस्व जमा कराया गया।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान शहर में तीन, उझानी में दो, गुलड़िया किसरूआ, मूसाझाग क्षेत्र में 16 एवं बिसौली के नूरपुर पिनौनी, सहसवान क्षेत्र के आलमपुर समदा और केदारपुर मिडारी के 25 घर मिलकर बिजली चोरी के कुल 46 मामले पकड़े गए। इन सभी के खिलाफ संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। अधिशासी अभियंता अतुल कुमार अग्रवाल ने शहर एवं उझानी में 69,  मुनीश चोपड़ा ने 41, एससी सागर 38 कनेक्शन चेक किए। चेकिंग में 14.21 लाख की राजस्व वसूली की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें