फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल : थाने में मारपीट करने व कार्यकर्ता को झूठे केस में फंसाने का आरोप

Sat, 29 Aug 2026 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय में डीएम-एसएसपी को ज्ञापन सौंपते भीम आर्मी भारत एकता मिशन यूनिट बदायूं के पदा​धि
विज्ञापन
बदायूं। भीम आर्मी भारत एकता मिशन यूनिट बदायूं के जिलाध्यक्ष वीरू भारती के नेतृत्व में शुक्रवार को पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर एसएसपी अंकिता शर्मा से मिलने पुलिस कार्यालय पहुंचे। इस दौरान डीएम अवनीश राय भी वहीं पहुंच गए। पदाधिकारियों ने दोनों अधिकारियों को संयुक्त रूप से छह सूत्री मांगपत्र सहित ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि आजाद समाज पार्टी कांशीराम की जिला उपाध्यक्ष सोनम के साथ थाने में एक कमरे में बंदकर पिटाई गई, भीम आर्मी के कार्यकर्ता अमन को झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। दोनों मामलों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की। विवाद में निष्पक्ष कार्रवाई एवं निर्दोष ग्रामीणों के उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में आकाश सागर, रवि कुमार, राय सिंह आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन



प्रतिमा न लगने देने के विरोध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष का उपवास शुरू
बदायूं। राजा की सीकरी गांव में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा न लगने देने और अनुयायियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने शुक्रवार को आंबेडकर पार्क में उपवास शुरू कर दिया है। अजीत यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को सीकरी जाते समय उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया था। प्रशासन से वार्ता के बाद शुक्रवार दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक वह पुलिस मौजूदगी में उपवास पर बैठे। मांग की कि प्रतिमा उसी स्थान पर दोबारा लगाई जाए। अनुयायियों पर दर्ज मुकदमे बिना शर्त वापस हों और जेल में बंद लोगों को रिहा किया जाए। इस दौरान प्रदीप सिंह, जाबिर गाजी, शहजादा रिजवान समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें