फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चन्द्रा चैलेंजर्स ने मैच जीतकर शील्ड पर किया कब्जा

विज्ञापन
विजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित करते जिला पंचायत सदस्य राजेश कुमार सिंह। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। गांव चंदनपुर में आयोजित चंदनपुर प्रीमियर लीग (सीपीएल-25) क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार की शाम फाइनल मैच अग्नि एवेंजर्स और चन्द्रा चैलेजर्स टीम के बीच खेला गया। इसमें चंद्रा चैलेंजर्स ने अग्नि एवेंजर्स को पांच विकेट से हराकर शील्ड पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

पहले खेलते हुए अग्नि एवेंजर्स की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 71 रन बनाया। इसमें सैकी चौहान ने 19, ईज़ाद ने 16, जयदेव ने पांच और जुबैर ने 14 रनों का योगदान दिया। वहीं चन्द्रा चैलेंजर्स टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनिल यादव ने दो, अमन ठाकुर ने दो, अमित, अंकित और प्रशांत ने एक-एक विकेट लिया। इसके बाद 72 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी चंद्रा चैलेजर्स की टीम ने धुंआधार पारी खेलते हुए सात ओवर पांच गेंदों पर पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसमें अनिल यादव ने 40, अमन ठाकुर ने 12, प्रशांत चौहान ने पांच, शाहनूर ने छह, इंद्रजीत सिंह चार रनों का योगदान दिया। वहीं अग्नि एवेंजर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए ईजाद और जुबैर ने एक-एक और अजय चौहान ने दो विकेट लिए। टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अनिल यादव को मैन आफ द मैच से नवाजा गया। मुख्य अतिथि डॉ. वीरेश कुमार सिंह और जिला पंचायत सदस्य राजेश कुमार सिंह उर्फ झंडू भैया ने विजेता और उप विजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मनीष कुमार राघव, मुकेश तोमर, ज्ञानेंद्र चौहान, मोहित सिंह, कृष्णपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें