फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पॉलिटेक्निक की उत्तर पुस्तिकाएं अब रहेंगी डिजिटली सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं अब डिजिटल सुरक्षित रहेंगी। इसे मूल्यांकन के लिए विभाग के पोर्टल पर शिक्षकों को ऑनलाइन भेजा जाएगा। इससे मूल्यांकन में पारदर्शिता रहेगी। मूल्यांकन के बाद शिक्षकों को पोर्टल पर ही अंक देना होगा।
विज्ञापन


जनपद में तीन राजकीय पॉलिटेक्निक व एक सहायता प्राप्त कॉलेज संचालित है। इनमें करीब पांच हजार छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। चार केंद्रों पर परीक्षाएं दो पाली में सुबह नौ से 12 और दो से पांच बजे तक चल रही हैं। राजकीय पॉलिटेक्निक अलापुर के प्राचार्य एसके आजाद में बताया कि प्राविधिक शिक्षा परिषद ने सेमेस्टर, वार्षिक और स्पेशल बैक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं स्कैन की जाएंगी। उसके के बाद उसे विभाग के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। मूल्यांकन के लिए कॉपियों का ऑनलाइन वितरण किया जाएगा। स्कैन कॉपियों का मूल्यांकन शिक्षक करेंगे। उन्होंने बताया कि नए नियम से इस बार सेमेस्टर व वार्षिक परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन होगा। सभी विद्यार्थियों के नंबर ऑनलाइन ही फीड किए जाएंगे। बताया कि अगले हफ्ते से परिषद सभी कॉपियों को स्कैन कराने के बाद मूल्यांकन की प्रक्रिया भी शुरू करा देगा। कहा कि यह सभी कार्य बोर्ड आफ टेक्निकल एजुकेशन के पोर्टल पर होगा। इससे उत्तर पुस्तिकाएं डिजिटल सुरक्षित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें