फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायट प्राचार्य का एक और वीडयि वायरल, बोले- मेले के चंदे के लिए ले रहे थे रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। डायट प्राचार्य का विवादों से नाता खत्म होने के नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को डायट प्राचार्य का रुपये लेते हुए एक वीडियो वायरल हुआ तो वहीं शुक्रवार को एक और वीडियो वायरल हो गया, जिसमें उनके द्वारा रुपये लेने की बात की जा रही है। फिलहाल डायट प्राचार्य अपने आप को बचाते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि रुपये चंदे के तौर पर लिए जा रहे थे, जिससे यहां पर मेला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य राजीव कुमार दिवाकर का गुरुवार को सोशल मीडिया पर रुपये लेते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, जो चर्चा का विषय बन गया। इसमें प्राचार्य साफ- साफ किसी से रुपये लेते नजर आ रहे थे। इस वीडियो को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने जांच करने की बात कही थी। इसी बीच शुक्रवार दोपहर में सोशल मीडिया पर उनका एक और वीडियो वायरल हो गया, इसमें उनके द्वारा न केवल रुपये के लेन-देन को लेकर बात चल रही है, बल्कि एक में वह रुपये लेते भी दिखाई दे रहे हैं। एक के बाद एक वीडियो वायरल होना अपने आप में चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि प्राचार्य इससे इंकार कर रहे हैं।
वीडियो में मेरे द्वारा जो रुपये लिए जा रहे थे, वह यहां पर लगे मेले के लिए बतौर चंदे के रूप में लिए गए थे। इसके बारे में सभी को पता है। मैं अपनी जगह पर सही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजीव कुमार, डायट प्राचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें