फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अगले तीन तक बारिश होने के आसार, गर्मी से राहत

विज्ञापन
धूप से बचने को चेहरे को कपड़े से ढक्कर गुजरती महिला। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना है। उस दौरान 13 से 16 प्रति किलोमीटर की गति से हवा चलेगी। ऐसे में इस बार नौतपा का असर कम हो सकता है।
विज्ञापन

एक सप्ताह से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को 15 किमी प्रति घंटे की गति से हवा ली और प्री मानसून की बारिश हुई। इससे लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने 26, 27, 28 मई को जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। ऐसे में अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री व न्यूनतम 27 से 29 डिग्री के बीच मेें रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


फसलों की सिंचाई से करें परहेज
-जिला कृषि अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि आने वाले तीन दिनों में बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। ऐसे में किसान फसलों की सिंचाई न करें। साथ ही रासायनिक स्प्रे भी न करें। साथ ही कहा कि धान की नर्सरी के लिए खेत को तैयार कर लें। यह मौसम उसके लिए उपयुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें