फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चकरोड के लिए पांच माह से चक्कर... आजिज आकर की आत्मदाह की कोशिश

Sun, 02 Mar 2025 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
रमेश पाल,किसान
विज्ञापन
बिसौली। अधिकारियों की लापरवाही से आहत एक किसान ने शनिवार को समाधान दिवस के दौरान तहसील में पहुंचकर आत्मदाह की कोशिश की।
विज्ञापन

किसान का आरोप है कि उसके खेत के पास जर्जर चकरोड गुजर रहा है। इस चकरोड पर मिट्टी डलवाने के लिए वह पांच महीने में चार बार समाधान दिवस में शिकायत कर चुका है। लेकिन अभी तक समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव परसेरा निवासी रमेश पाल ने 19 अक्तूबर 2024 को समाधान दिवस में अधिकारियों को दिए प्रार्थना पत्र में कहा था कि उसके खेत के पास चकरोड गुजर रहा है।
खेत के पास ही उसका निजी नलकूप है। कुछ लोगों ने चकरोड मार्ग पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है। इससे उनका खेत पर जाने का निकास बंद हो गया है।
किसान ने अधिकारियों से चकरोड की पैमाइश कराने की मांग की थी। इसके बाद किसान ने दिसंबर में प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें बताया कि ग्राम प्रधान की मौजूदगी में चकरोड की पैमाइश तो कर दी गई, लेकिन मार्ग पर मिट्टी डालकर मरम्मत कार्य नहीं किया गया। जिससे उनका निकास नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद एक फरवरी को किसान ने समाधान दिवस में अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि ग्राम प्रधान की मौजूदगी में लेखपाल ने चकरोड की पैमाइश कर दी। उन्होंने ग्राम प्रधान को कई बार मौखिक रूप से ग्राम प्रधान से चकरोड पर मिट्टी डलवाने के लिए कहा।
इसके अलावा खंड विकास अधिकारी से भी इसके निस्तारण की गुहार लगाई, लेकिन अब तक चकरोड को सही नहीं कराया। जिससे उनकी आलू की फसल की ढुलाई नहीं हो पाएगी।
शनिवार को यही शिकायत लेकर किसान बिसौली तहसील में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचा। किसान ने अधिकारियों को शिकायत देने के बाद खुद के ऊपर डीजल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने समय रहते उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

किसान को कोतवाली ले जाया गया। जहां समझा बुझाकर शांत कराया गया। किसान के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। लेकिन पुलिस ने परिजनों से किसान की मुलाकात नहीं होने दी।
बिसौली कोतवाल विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि किसान को कोतवाली लाया गया था। लेकिन तहरीर नहीं मिलने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें