फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चादर जुलूस प्रकरण : जेल भेजे गए गैर समुदाय के आठ लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। 22 जनवरी की रात बिना अनुमति चादर जुलूस निकालते हुए गैर समुदाय के कुछ खुराफाती लोग हिंदू बस्ती में गाते बजाते पहुंच गए थे। यह देख हिंदू समुदाय के लोगों ने जुलूस को रोक पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पड़ताल के बाद पुलिस ने चेयरमैन इसरार अहमद समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आठ लोगों को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपी चेयरमैन की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन



एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि कस्बा फैजगंज बेहटा में गैर समुदाय के कुछ खुराफाती लोगों ने बिना अनुमति चेयरमैन इसरार अहमद की सह पर हिंदू आबादी से होकर चादरों का जुलूस निकालने की कोशिश की थी। हिंदू समुदाय की तहरीर पर आशमी आदि लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। पुलिस ने शनिवार को यासीन, हसमुद्दीन, उस्मान, निजाम अहमद, चमन, मुशाद हुसैन, मोहम्मद अहमद, आशमी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें