यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लगे परीक्षकों की दुश्वारियों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। तीनों की केंद्रों पर गर्मी से बचने को नहीं तो पंखे चल रहे हैं और न ही प्यास बुझाने को पानी ही मिल पा रहा है। दूसरे दिन भी धीमी गति से मूल्यांकन चला। आज भी भारी संख्या में परीक्षक नहीं पहुंचे। दो दिन में लगभग 17 हजार कापियां जांची जा चुकी हैं। जबकि दस दिन के अंतर तीनों केंद्रों पर पौने पांच लाख कापियां जांची जाएंगीं।
श्रीकृष्ण इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज और इस्लामियां इंटर कालेज में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का बुधवार से मूल्यांकन चल रहा है। तीनों केंद्रों पर जिले भर के माध्यमिक विद्यालयों के परीक्षक पहुंचे हैं। पहले दिन तो मूल्यांकन की औपचारिकताएं रहीं थीं। तीनों केंद्रों पर गिने चुने परीक्षक ही पहुंचे आए थे। आज दूसरे दिन पूरे परीक्षक नहीं पहुंचे। गैरहाजिर रहने वाले परीक्षकों की संख्या सैंकड़ों में है। तीनों मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों के लिए कोई अच्छी व्यवस्थाएं नहीं हैं। कई परीक्षकों ने बताया कि दुपहर को गर्मी इतनी पड़ती है कि मूल्यांकन में परेशानी होती है। गर्मी से निजात दिलाने को केंद्रों पर पंखों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। कई परीक्षकों ने बताया कि पीने को पानी को भी इधर-उधर भटकना पड़ता है। उनकी दुश्वारियों पर कोई गौर नहीं दे रहा है।
इस्लामियां इंटर कालेज के व्यवस्थापक एसपी सिंह ने बताया कि इस केंद्र आज तक हाईस्कूल की सवा चार हजार उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी हैं। एसके इंटर कालेज में आज तक 34 सौ उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी हैं,वहीं राजकीय इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की लगभग 9.376 कापियां जांची जा चुकी हैं।
-----
मां की बीमारी को बनाया ढाल
बदायूं। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में हर साल स्टूडेंट्स सफल होने के लिए हर तैयार के हथकंडे अपनाते हैं। कोई अपनी परेशानी का बखान करता है तो कोई पारिवारिक आर्थिक दुश्वारियों का जिक्र करता है। तो कोई माता-पिता की बीमारी का बहाना बनाकर अच्छे नंबर पाने की कोशिश करता है। कुछ ऐसा ही राजकीय इंटर कालेज में भौतिक विज्ञान की एक उत्तर पुस्तिका में लिखा। स्टूडेंट्स ने अपने दर्द को बयां करने हुए लिखा है कि उसकी मां गंभीर बीमारी से जूझ रही है। पेपर के बाद वह मां को दवा दिलाने जाता है। मां के तबियत अधिक खराब होने के कारण वह पढ़ाई नहीं कर सका था। जिसकी वजह से उसका पेपर उतना अच्छा नहीं हुआ है जितना होना चाहिए। उसने गुरुजी से उत्तीर्ण करने का अनुरोध किया है।
-----
निकल रहे हैं भौतिक विज्ञान की कापियों में नोट
बदायूं। राजकीय इंटर कालेज में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाओं में नोट भी निकल रहे हैं। एक परीक्षक ने बताया कि आज एक उत्तर पुस्तिका में सौ का नोट निकला था।