होली मिलन समारोह में शामिल ब्राह्मण महिला मंच की महिलाएं।स्रोत-स्वयं
बदायूं। ब्राह्मण महिला जागृति मंच ने सोमवार को शहर के एक होटल में रंगोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। इसका शुभारंभ चारु शंखधार, माला पाराशर, पारुल वशिष्ठ और नीलिमा भारद्वाज ने किया।
इस दौरान महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मधु शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, प्रिया चतुर्वेदी, श्रुति, अंकिता पाठक, काजल दुबे, नंदिनी की प्रस्तुति खूब सराही गई। मंच की वरिष्ठ सदस्य सलोनी पाठक ने कहा कि होली हिंदुओं की आस्था का प्रतीक पर्व है। इस पर्व को हम सभी को एक साथ मिलकर मनाना चाहिए।
कार्यक्रम की संयोजक सुनीति उपाध्याय ने सभी महिलाओं का आभार प्रकट किया। अंत में होली के गीतों पर नृत्य एवं फूलों की होली खेली गई। इस अवसर पर मंजुल शंखधार, मीनू राज, अर्चना मिश्रा, रजनी मिश्रा, रितु शर्मा, संगीता पांडे, उपासना, स्वाति पाराशरी आदि मौजूद रहीं।