फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जन्मकल्याणक मनाया, शोभायात्रा में झूमे भक्त

विज्ञापन
उझानी में पंचकल्याणक महोत्सव में शोभायात्रा में शामिल अनुयाइयों पर फूल बरसाते पूर्व मंत्री और व
विज्ञापन
उझानी। जैन मंदिर में चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव के दूसरे दिन जन्मकल्याणक मनाया गया। इसी के साथ आचार्य बसुनंदी महाराज के सानिध्य में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पर बाजार में भक्तों ने फूल बरसाए।
विज्ञापन

तीर्थंकर भगवान की शोभायात्रा बरेली- मथुरा हाईवे स्थित कृष्ण प्रभा पैलेस से सोमवार प्रात: 10 बजे शुरू हुई। हाथी पर तीर्थंकर बालक भगवान को विराजा गया। शोभायात्रा कछला रोड बाजार होकर घंटाघर चौराहे के रास्ते स्टेशन रोड पर पहुंची। ऊंट पर भी भगवान के स्वरूप बैठे।
पहले से सजे रथों पर पंचकल्याणक से जुड़े जैन समाज के प्रमुख पात्र सवार हुए। मध्यप्रदेश के बैंड से भजनों की धुन पर लोग झूमते नजर आए। पुणे के कलाकारों ने भी करतब दिखाए। पुरानी अनाज मंडी मोड़ पर पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, भाजपा विधायक हरीश शाक्य, पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल और भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने पुष्प वर्षा की। बालिकाएं भी पंचकल्याणक के पात्रों में दिखीं।
विज्ञापन

प्रमुख पात्रों में कस्बे के बदायूं और बिल्सी के जैन बंधु भी शामिल हुए। शोभायात्रा जैन मंदिर तक पहुंचने के बाद कार्यक्रम स्थल पर विसर्जित हुई। दूसरे दिन के कार्यक्रम में अनूप जैन, अरुण जैन, राकेश जैन, जयदीप जैन, राजेंद्र जैन, सुरेश जैन, महेश कुमार की भूमिका खास रही।


आचार्य बसुनंदी महाराज ने कराया पूजन
पंचकल्याणक महोत्सव में जन्मकल्याणक का विशेष महत्व होता है। तीर्थंकर भगवान के जन्म से जुड़े प्रसंगों को समझाने के बाद आचार्य बंसुनंदी महाराज ने जैन समाज के विधान से जन्मकल्याणक का पूजन शुरू कराया। दौरान तीर्थंकर भगवान के प्रमुख पात्रों की मौजूदगी पर विशेष ध्यान दिया गया। जन्मकल्याणक के साथ ही आगे के कल्याणक कार्यक्रम शुरू होते हैं। आयोजन कमेटी के प्रमुख अनूप जैन ने बताया कि जन्मकल्याणक पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। भक्तों ने लजीज पकवानों का भी लुत्फ उठाया।

उझानी में पंचकल्याणक महोत्सव में शोभायात्रा में शामिल अनुयाइयों पर फूल बरसाते पूर्व मंत्री और व

उझानी में पंचकल्याणक महोत्सव में शोभायात्रा में शामिल अनुयाइयों पर फूल बरसाते पूर्व मंत्री और व

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें