फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गोशाला में केयर टेकर को गाय ने पटका, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव लहरालाड़पुर में कान्हा गोशाला है। यहां पर गांव के ही रामवीर (50) पुत्र नंदलाल केयर टेकर की नौकरी करते थे। रविवार रात को वह गायों को चारा डाल रहे थे कि एक गाय ने उनको उठाकर पटक दिया, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चीख पुकार सुुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिवार के लोगों को सूचना दी। पुलिस ने शव जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन


भाई प्रेमपाल ने बताया कि रामवीर चार साल से गांव की ही गोशाला में चार साल से नौकरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते आ रहे थे। रविवार की रात चार बजे वह गायों को चारा डाल रहे थे। अचानक एक गाय ने उन्हें सींगों से उठाकर पटक दिया। सीने में गंभीर चोट आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और गाय को हटाया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। गांव के ही लोगों ने परिवार को घटना की सूचना दी। इसके बाद रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना थाना पुलिस को दी, जिसपर इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को जिला मुख्यालय भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें