फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सीडीपीओ सालारपुर पर 11 माह का किराया हड़पने का आरोप, सीडीओ से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी। विकास खंड सालारपुर निवासी अमित कुमार सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देकर सीडीपीओ सालारपुर सुशील कुमार पर कार्यालय और गोदाम का 11 माह का किराया न देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया है कि जुलाई 2025 में सीडीपीओ सुशील कुमार और उनके सहयोगी दीपक राठौर ने कार्यालय व गोदाम के लिए उनकी बिल्डिंग किराये पर ली थी। एक माह में एग्रीमेंट कराने का आश्वासन दिया था। अगस्त 2025 में विभाग ने कार्यालय व गोदाम बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया, लेकिन आज तक न किरायानामा हुआ न भुगतान मिला।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि जुलाई 11 माह का करीब 1.65 लाख रुपये किराया बकाया है। दोनों अधिकारियों पर धोखाधड़ी व टालमटोल का आरोप लगाया है। अमित कुमार सिंह ने सीडीओ से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने, बकाया भुगतान और विधिवत किरायानामा कराने की मांग की है। प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ ने बताया कि यह पूर्व का मामला है, इस पर कार्रवाई की जा रही है, जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें