फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने अपनी गाड़ी से हटवाई नीली बत्ती

Tue, 25 Apr 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
नीली बत्ती वाली कार
विज्ञापन
केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की ओर से वीआईपी कल्चर खत्म करने के लिए गाड़ियों पर लाल और नीली बत्ती के इस्तेमाल पर रोक का असर जिले में भी दिखाई दिया। प्रभारी जिलाधिकारी और सीडीओ अच्छेलाल सिंह यादव ने मंगलवार को अपनी सीडीओ वाली गाड़ी पर लगी नीली बत्ती हटवा दी। इससे उन्होंने दूसरे अफसरों को भी ऐसा कदम खुद ही उठाने का संदेश भी दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने मोटर वाहन अधिनियम में संशोधन किया। इसके प्रावधान के मुताबिक, नीली बत्ती का प्रयोग इमरजेंसी सेवाओं के लिए किया जाएगा। हालांकि अभी सरकार की ओर कोई शासनादेश अफसरों को नहीं मिला है, लेकिन गाड़ियों पर लाल और नीली बत्ती को लेकर नया नियम 31 मई से प्रभावी होने की बात कही जा रही है। सीडीओ अच्छे लाल सिंह यादव ने मंगलवार को अपनी सरकारी गाड़ी से नीली बत्ती हटवाने के बाद कहा कि अभी शासन की ओर से कोई लिखित आदेश नहीं आया है लेकिन नीली बत्ती हटाने को कहा गया इसलिए हटा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें