फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिसीमन के साथ रैपिड सर्वे का काम भी पूरा

Tue, 25 Apr 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
meeting - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आपत्तियां मांगी गईं, इसके बाद होगा गजट नोटिफिकेशन
विज्ञापन

जिले की नगर निकायों के परिसीमन के साथ पिछड़ी जातियों के रैपिड सर्वे का काम भी पूरा हो गया है। अब परिसीमन के साथ ही रैविड सर्वे पर आपत्तियां मांगी गई हैं। इन आपत्तियों के निस्तारण के बाद दोनों कामों को अंतिम रूप देकर गजट नोटिफिकेशन किया जाएगा।
मंगलवार को विकास भवन स्थित सभाकक्ष में प्रभारी जिलाधिकारी अच्छे लाल सिंह सिंह यादव ने निकायों के परिसीमन तथा रैपिड सर्वे के लिए नामित प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। निकायों के परिसीमन का कार्य पूरा होने के बाद निकायवार प्रकाशन भी हो चुका है। प्रकाशन के एक सप्ताह के अंदर आपत्तियां मांगी गईं हैं। उसी के आधार पर उनका निस्तारण भी कराया जाएगा।     
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी डीएम ने बैठक में मौजूद उप जिलाधिकारियों से कहा कि गेहूं क्रय केंद्रों का समय-समय पर औचक निरीक्षण अवश्य किया जाए और केंद्रों पर लेखपालों को भी लगाया जाए। गंगा एक्शन प्लान के तहत गंगा किनारे बसे गांवों को 30 अप्रैल तक खुले में शौच मुक्त कराने का लक्ष्य रखा गया है। एसडीएम अपने भ्रमण के दौरान शौचालयों के निर्माण की गुणवत्ता भी चेक कर लें। प्रभारी डीएम ने दैवीय आपदा के मामलों में सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि घटना की सूचना मिलने पर वहां अवश्य पहुंचा जाए और पीड़ितों की सहायता के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने अभियान चलाकर अविवादित विरासत के मामले दर्ज करवाने के निर्देश दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें