राजकीय पॉलिटेक्निक सालारपुर में प्रेरणा कैंटीन के शुभारंभ पर मौजूद सीडीओ व अन्य अधिकारी और समू
बदायूं। राजकीय पॉलिटेक्निक सलारपुर में मॉडल प्रेरणा कैंटीन का नई शुभारंभ किया गया। कैंटीन का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने किया। कैंटीन का संचालन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से किया जाएगा।
सीडीओ ने कहा कि प्रेरणा कैंटीन महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे समूह की महिलाओं को रोजगार मिलेगा और वे आत्मनिर्भर बनेंगी। उन्होंने कैंटीन में स्वच्छता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। डीसी एनआरएलएम रवि प्रकाश सिंह ने कहा शहर में नौ प्रेरणा कैंटीन का संचालन किया जाएगा।
इसमें से दो कैंटीन का संचालन शुरू हो चुका है। सभी प्रेरणा कैंटीन का मॉडल नाम कछला रखा गया है। कार्यक्रम में पीडी डीआरडीए सत्येंद्र सिंह, डीसी मनरेगा मानसी सक्सेना एवं खंड विकास अधिकारी सहित पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कैंटीन का निरीक्षण किया और संचालन कर रही महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। संवाद